जिले में हुई जमकर बारिश, तापमान गिरा

जिले में हुई जमकर बारिश, तापमान गिरा











जिले के कई इलाकों में मंगलवार की सुबह और दोपहर में जमकर बारिश हुई। थोड़ी ही देर में सड़कों पर पानी लग गया। वहीं बारिश होने से तापमान में गिरावट आ गया। अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश गेंहू के फसल के लिए फायदेमंद रहीं। वहीं आम की फसल के लिए नुकसानदायक रही। कृषि विभाग के डिप्टी आत्मा डॉ. रमेश चन्द्र यादव के अनुसार केराकत तहसील के कुछ क्षेत्रों के अलावा खुटहन ब्लॉक में ओले भी पड़े हैं। इससे आम के बौर गिर गए। वहीं सब्जी की फसल को नुकसान हुआ है। पहले से बोए हुए गेहूं की फसल गिरी है। इससे गेंहू के दाने छोटे और कमजोर होने से उपज प्रभावित हो सकती है। जिन किसानों ने पकी सरसों की कटाई नहीं की थी उन्हें भी नुकसान हुआ है। बारिश से आलू की खुदाई एक सप्ताह तक नहीं हो सकेगी। उन्होंने बताया कि सरसों की वह फसल जिसकी बालियां अभी कच्ची हैं और माहू कीट लगा है, उसे बारिश से लाभ हुआ। गौराबादशाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार बारिश के चलते चना, मटर, अरहर और गेहूं की अगैती फसल को नुकसान पहुंचा है। मौसम के मिजाज को देखते हुए किसानों की चिंता बढ़ गयी है। उधर बारिश से कस्बे में जगह जगह जल भराव व कीचड़ से आवागमन में दुश्वारी भी हो रही है। हिंस मुफ्तीगंज के अनुसार रात में तेज आंधी के साथ बारिश से चना, मटर, अरहर में लगे फूल झड़ गये। तीन एमएम से अधिक हुई बारिशकृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा के मौसम वैज्ञानिक पंकज कुमार जायसवाल ने बताया कि मंगलवार को तीन एमएम से अधिक बारिश हुई है। बारिश के दौरान 18 किमी की रफ्तार से पछुआ हवा चली है। उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को भी मौसम इसी तरह रहने की संभावना है। तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है।














  •  

  •  

  •  

  •